{"_id":"5d7e9a638ebc3e013371bed0","slug":"dekshant-agriculture-meerut-news-mrt443530490","type":"story","status":"publish","title_hn":"1150 पुलिसकर्मी संभालेंगे राज्यपाल की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1150 पुलिसकर्मी संभालेंगे राज्यपाल की सुरक्षा
विज्ञापन
कृषि विवि।
मोदीपुरम/मेरठ। कृषि विश्वविद्यालय में आज होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम पहुंच गया है। राज्यपाल का पहले प्लेन से परतापुर हवाई पट्टी और उसके बाद कार से विवि पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन रविवार को संशोधित कार्यक्रम विवि पहुंचा। अब राज्यपाल हेलीकॉप्टर से सीधे विवि में आएंगी। विवि प्रशासन ने हैलीपैड बनाने की तैयारी कर ली है। करीब 1150 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार शाम कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि तीन कंपनी पीएसी, छह एडिशनल एसपी, 18 सीओ, 22 इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी, 192 एसआई/ हेडकांस्टेबल, 430 सिपाही समेत करीब 1150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। राज्यपाल के रात्रि विश्राम के लिए आरएएफ सेंटर के अतिथि गृह में व्यवस्था की गई है। रात में ही कार्यक्रम स्थल को पुलिस ने सुरक्षा के घेरे में ले लिया था। राज्यपाल दौराला थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला, दौराला ब्लाक के अलावा किसी प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण भी कर सकती हैं। कृषि विवि में ही राज्यपाल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। भाजपा के सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगी।
राज्यपाल का कार्यक्रम
10:55 बजे : राज्यपाल का हेलीकॉप्टर विवि में उतरेगा
11:00 बजे : प्रवेश द्वार पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर करेंगी माल्यार्पण
11:00 से 1:30 बजे : दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
3:00 से 4:00 बजे : सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी
4:00 से 4:45 बजे : एनजीओ रेडक्रॉस सोसायटी के साथ बैठक
5:15 से 5:45 बजे : कहीं पर भी कर सकती हैं निरीक्षण
रात में आरएएफ के गेस्ट हाउस परतापुर में रात्रि विश्राम करेंगी