फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Degree will reach the students' couriers soon

छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अब कॉलेज के नहीं काटने होंगे चक्कर, कोरियर से घर पहुंचेगी डिग्री

Tue, 23 Jun 2020 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Degree will reach the students' couriers soon
सीसीएसयू

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अब डिग्री के लिए कैंपस में नहीं भटकना पड़ेगा। नए सत्र से विश्वविद्यालय सभी छात्र-छात्राओं की डिग्री कोरियर के जरिए घर के पते पर भिजवाएगा। इसको लेकर विवि प्रशासन की टेंडर प्रक्रिया अब पूरी होने वाली है।

विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में हर साल रेगुलर और प्राइवेट में ढाई लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की डिग्री जारी होती है। रेगुलर छात्रों की डिग्री यूनिवर्सिटी साल 2015 से कॉलेजों में भेज रही है। प्राइवेट छात्रों की डिग्री अभी तक कैंपस से ही लेनी पड़ती है। पिछली बार से प्राइवेट कोर्सों की डिग्रियों को हर जिले में बनाए गए एडेड कॉलेजों में नोडल सेंटरों पर भिजवाया गया। लेकिन वह प्रक्रिया सफल नहीं हुई। छात्र-छात्राओें के डिग्री नहीं लेने के कारण एडेड कॉलेजों को उनको रखने में परेशानी आ रही थी। इसके कारण इन डिग्रियों को कॉलेजों से वापस कैंपस में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: एटीएस का बड़ा खुलासा, पढ़ाई की आड़ में पश्चिमी यूपी में आतंकी संगठन तैयार कर रहा था सलमान खुर्शीद वानी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट छात्र-छात्राओं को डिग्री लेने के लिए दूर-दराज से कैंपस आना पड़ता है। सीसीएसयू में इलाहाबाद बैंक से फार्म लेने के बाद डाक टिकट लगा लिफाफा जमा कराना होता है। जिसके बाद डिग्री घर पहुंचने में 15 से 20 दिन लग जाते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को राहत देने के लिए विवि ने प्राइवेट छात्र-छात्राओं की डिग्री कोरियर कंपनी से भिजवाने का निर्णय लिया। अब इस मामले में ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। जिसके बाद नए सत्र से डिग्री घर पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। फार्म में जो पता दिया जाएगा, उसी पर डिग्री जाएगी।

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों पर लगेगी लगाम
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में डिग्री देने की एवज में पैसे लेने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में अब यहां भी स्थिति सुधरेगी। सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कहना है कि जल्द ही कई और कार्य ऑनलाइन कराए जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को कैंपस में आने की जरूरत नहीं होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed