फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Degree College found unreliable in the forest, fake marksheet recovered

जंगल में बिना मान्यता के चलता मिला डिग्री कॉलेज, फर्जी मार्कशीट बरामद

Sun, 31 Dec 2017 02:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Dec 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Degree College found unreliable in the forest, fake marksheet recovered
कई यूनिवर्सिटी के दस्तावेज, डिग्री, मुहर और सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले के जंगल में तीन कमरों में बिना मान्यता के कॉलेज चल रहा था। छात्रा की शिकायत पर एसओ किठौर ने छापा मारा तो भारी संख्या में फर्जी मार्कशीट और अन्य कागजात बरामद किए गए। एसपी देहात ने बताया कि मामला राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। बरामद अभिलेखों की जांच की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार गांव पचगांव पट्टी अमर सिंहपुर निवासी अनुराधा सैनी व उसके साथ दो छात्रों ने किठौर थाने में शिकायत की थी। जिसमें आरोप था कि भटीपुरा गांव के जंगल में स्थित स्व. टेकचन्द्र के खेत में बने तीन कमरों में बिना मान्यता के एएनजी कॉलेज ऑफ एजूकेशन का संचालन हो रहा है। उसके संचालक नावेद अली निवासी सिवाल थाना जानी द्वारा वहां पर संदिग्ध डिग्री दी जा रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उससे साठ हजार रुपये लेकर भी बीएससी की डिग्री नहीं दी गयी। वह कई बार कॉलेज में डिग्री लेने गई तो उसे झूठे आश्वासन दिए गए। बृहस्पतिवार को वह कॉलेज गई तो अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ: 24 बोरों में 25 करोड़ के पुराने नोट, देखिए- प्रॉपर्टी डीलर के घर की Live तस्वीरें

Degree College found unreliable in the forest, fake marksheet recovered
एसपी देहात राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

शिकायत पर एसओ किठौर राजेंद्र त्यागी ने छापा मारा तो वहां से संचालक और अन्य आरोपी फरार हो गए। मौके से दस्तावेज, बैंकों की कई पासबुक, चेकबुक, कई दर्जन मुहरें और कई विश्वविद्यालयों के दस्तावेज, कई कंप्यूटर, प्रिंटर, मेज कुर्सी दर्जन भर सेफ व सामान बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया। एसपी देहात ने बताया कि राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी से मामला जुड़ा हुआ है। अभी तक कॉलेज की मान्यता की बात सामने नहीं आयी है। जांच के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 

60 हजार में बीएससी, एक लाख में एमबीए
एसपी देहात ने बताया कि अभी तक एमबीए, बीबीए, बीए, एमए, बीएससी और एमसीए की मार्कशीट और डिग्री के कागजात मिले है। जिन पर राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी का नाम सामने आया है। जांच में मार्कशीट फर्जी होने का मामला आया है। पुलिस को पता चला कि 60 हजार में बीएससी और एक लाख रुपये में एमबीए की डिग्री व मार्कशीट दी जा रही थी। यहां मेरठ, बागपत, सहारनपुर, अमरोहा समेत आसपास के जिले के युवक भी संपर्क में थे। पैसे लेकर छात्र-छात्राओं के दाखिले भी कर लिए गए थे। जिनसे यह कहा गया था कि पढ़ाई के लिए नहीं आना। सिर्फ पेपर होंगे और मार्कशीट दे दी जाएगी।

जागृति विहार में भी चला था कॉलेज
एसपी देहात ने बताया कि यह कॉलेज पांच साल पहले मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार में किराए के भवन में चलाया गया था। बाद में कॉलेज को भटीपुरा के जंगल में तीन कमरों में शिफ्ट करा दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed