फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defense minister's security personnel died in road accident

रक्षा मंत्री के सुरक्षाकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 20 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Defense minister's security personnel died in road accident
रक्षा मंत्री के सुरक्षाकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

सरूरपुर/दोघट(बागपत)। बुधवार की सुबह मेरठ-बड़ौत रोड पर एक भयानक सड़क हादसे में कार सवार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा कलीना गांव के पास हुआ। टायर में पंचर होने के कारण जवान की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय वह मेरठ से अपने गांव में दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था।

हादसा बुधवार सुबह लगभग आठ बजे मेरठ-बड़ौत रोड पर कलीना गांव के पास हुआ। मेरठ की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़े पेड़ों में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची खिवाई चौकी पुलिस ने कार में फंसे जवान के शव को बाहर निकाला। मृतक की शनाख्त बागपत जिले के गांव गांगनौली निवासी सुरेंद्र राठी के रूप में हुई। खिवाई पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि सुरेंद्र दिल्ली पुलिस में सिपाही था और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात था। उनकी मां कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। उन्हें मेरठ में भर्ती कराया था। अपने गांव निवासी दोस्त राजस्व निरीक्षक कुलदीप राठी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह बुधवार सुबह कार से गांगनौली जा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव कलीना के पास उसकी कार टायर में पंचर होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed