{"_id":"68f7784426a52284750d9cc5","slug":"deepotsav-celebrated-on-the-occasion-of-the-knowledge-welfare-of-gautam-gandhar-swami-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1007310-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गौतम गंधार स्वामी के ज्ञान कल्याणक पर मनाया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गौतम गंधार स्वामी के ज्ञान कल्याणक पर मनाया दीपोत्सव
विज्ञापन
- शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सजी दीपमालाएं
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में दिवाली महोत्सव मनाया गया। जैन मंदिर परिसर में 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस एवं उनके प्रथम शिष्य गौतम गंधार स्वामी के ज्ञान कल्याणक हुआ। मंदिर में सुबह काफी संख्या में लोग पहुंचे। भगवान महावीर के निर्वाण स्मृति में विशेष पूजा, अभिषेक, शांतिधारा और दीप प्रज्ज्वलन हुआ। गौतम स्वामी के ज्ञान दिवस पर श्रद्धालुओं ने ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर सम्यक दर्शन, ज्ञान और चारित्र की आराधना की।
मुख्य पात्रों में स्वर्ण शांतिधारा नवीन जैन, अर्पित जैन ने की। मुख्य निर्वाण लड्डू दिव्या जैन, निखिल जैन ने अर्पित किया। चार रजत शांतिधारा करने का सौभाग्य सर्वग्य जैन, विपुल जैन, सक्षम जैन, मनोज जैन, विनोद कुमार जैन, आर्जव जैन, लक्की जैन को प्राप्त हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने दो किलो 400 ग्राम लड्डू वेदी पर समर्पित किए। मंदिर में सजावट, दीपों की रौशनी और भक्तों के मंगल भजन से वातावरण धर्ममय हो गया। रचित जैन ने बताया कि भगवान महावीर का निर्वाण आत्मा की अमरता और मोक्षमार्ग का प्रतीक है। गौतम स्वामी का ज्ञान कल्याणक अनंत ज्ञान की प्राप्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर रमेश जैन, जेके जैन, राकेश जैन, संजय जैन, कपिल जैन, विपुल जैन, प्रतीक जैन रहे।