{"_id":"6a6f7d258b31e3e0350e5957","slug":"deepak-was-suffering-from-depression-due-to-a-dispute-with-his-wife-and-financial-losses-in-the-stock-market-meerut-news-c-72-1-mct1011-157228-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी से विवाद और रकम डूबने से अवसाद में था दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी से विवाद और रकम डूबने से अवसाद में था दीपक
विज्ञापन
- सिपाही के फंदे पर लटकने का मामला : शव लेने के लिए परिजन बाराबंकी हुए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। बाराबंकी में पीएसी में तैनात दीपक (30) की मौत की सूचना मिली तो घर में मातम पसर गया। परिजन शव लेने के लिए बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। सिपाही के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बताया गया कि पत्नी से विवाद, मोबाइल गेम्स और शेयर बाजार में रकम डूबने से दीपक काफी समय से अवसाद में था।
गांव रोहटा निवासी ब्रह्मा सिंह राज मिस्त्री हैं। उनका बड़ा बेटा अजय उर्फ बंटी सेक्टर-19 नोएडा में यूपी पुलिस में दरोगा है। उससे छोटा बेटा गौतम कुमार सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी मोदीपुरम में अवर अभियंता है। दीपक छह साल पहले पीएसी में भर्ती हुआ था। दीपक की शादी रोहटा रोड स्थित लखवाया गांव निवासी शोभा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक डेढ़ वर्ष की बेटी खुशी है। दीपक वर्तमान में बाराबंकी में तैनात था। रविवार शाम सूचना मिली कि बाराबंकी में दीपक का शव फंदे पर लटका मिला। दीपक का पत्नी शोभा से किसी बात से विवाद चल रहा था। इसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पति की मौत की जानकारी के बाद पत्नी का रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सिपाही पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। उसके बड़े भाई ने कुछ समय पूर्व उसका 14 लाख रुपये का कर्ज अदा किया था।