फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak Sidhu's century powers Power Hitters to 97-run win

Meerut News: दीपक सिद्धू के शतक से पावर हिटर्स की 97 रन से जीत

Mon, 19 Jan 2026 06:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Deepak Sidhu's century powers Power Hitters to 97-run win
हनी क्रिकेट मैदान में मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को पावर हिटर्स और व्हाइट पैंथर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर्स की टीम ने दीपक सिद्धू के शतक के चलते शानदार जीत प्राप्त की। पावर हिटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 42 गेंद में 106 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। मोहित ने भी 28 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

गेंदबाजी में विनीत ने 2 और प्रिंस ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाईट पैंथर की टीम 9.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी। इसमें हिमांशु ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपक ने तीन, सोनू ने 2, मोहित ने भी एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, विपुल, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed