{"_id":"65639859c89957c4e50d1d87","slug":"deep-potholes-on-the-approach-road-danger-of-vehicles-overturning-na-news-c-31-1-smrt1003-4276-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संपर्क मार्ग पर गहरे गड्ढे, वाहनों के पलटने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संपर्क मार्ग पर गहरे गड्ढे, वाहनों के पलटने का खतरा
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गहरे-गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिस कारण वाहनों के पलटने का खतरा बढ़ गया है। लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
यह संपर्क मार्ग दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग को जोड़ने का काम करता है। प्रतिदिन 500 से अधिक वाहन यहां से गुजरते है। इनमें 50 से अधिक स्कूली वाहन भी हैं, जिनमें छोटे-छोटे मासूम बच्चे बैठे रहते हैं।
एक तरफ रजबहा, दूसरी तरफ गहरे खेत
संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर पांचवें कदम पर दो से तीन फीट के गहरे गड्ढे हैं। इन गढ्ढों से बचने के चक्कर में वाहन एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं। सड़क के एक तरफ रजबहा है और दूसरी तरफ गहरे खेत, जिस कारण वाहनों के पलटने का ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
ये बोले स्थानीय लोग
छह साल से यह मार्ग पूरी तरह से टूटा पड़ा है। मार्ग में बने गहरे गड्ढों के चलते अक्सर वाहन खराब होते रहते हैं और इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बन जाती है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।- नितिन राठी।
जाम से बचने के लिए स्कूली वाहन इस संपर्क का सहारा लेते है और यहां से बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में गड्ढों से बचने के चक्कर में स्कूली वाहनाें के पलटने का खतरा बना रहता है। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। - विनोद भारद्वाज
वर्जन-- -
मार्ग की जर्जर हालत को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समस्या का हल कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। सुभाष सिंह एसडीएम बड़ौत।

वर्जन