फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Decorate the house like a garden, my Ganraj has come...

सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे गणराज आए हैं...

Mon, 01 Sep 2025 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Decorate the house like a garden, my Ganraj has come...
सरधना। रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व विधायक संगीत स
- गणेशोत्सव में भक्ति का रंग, रामलीला मैदान में गूंजे गणराज के भजन
विज्ञापन

सरधना। हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे गणपति महोत्सव में रविवार रात भक्तिरस से सराबोर हो गई। कार्यक्रम में सारेगामा पा फेम भजन गायक अंकुर सौदागर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजन सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे गणराज आए हैं...पर जैसे ही सुर छिड़े पंडाल में मौजूद भक्तगण भक्ति में डूबते नजर आए। महिलाएं भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सकीं और पूरे पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया। गणेश भगवान के साथ खाटू नरेश की भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। दर्शन के बाद सभी ने धर्म लाभ लेते हुए भगवान का गुणगान किया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि विनोद जैन, अजय गौतम, रूपचंद वर्मा, सुभाष वेदप्रकाश, दीपक विश्वकर्मा, संजीव पंवार रहे।
विज्ञापन

मंच का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। भजन गायक मुकेश दीवाना ने गणपति वंदना प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजू जाटव, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, राकेश निगानिया, ओम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागीयान मोहल्ले के गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सरधना। प्राचीन श्री शिव मंदिर, मोहल्ला त्यागीयान में चल रहे गणेश महोत्सव के पांचवें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार के दिन के मुख्य यजमान अनुराग मदान व अविरल मदान परिवार रहे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री शानू जैन, सभासद नितिन त्यागी, पंकज त्यागी, योगेश त्यागी, सनी सैनी, राहुल त्यागी, मुदित गोयल, हरित त्यागी, मोना कुमार, राजू कुमार, जतिन बिश्नोई शामिल रहे।

सरधना। रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व विधायक संगीत स

सरधना। रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व विधायक संगीत स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed