फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Family of Three Dies by Suicide Over Rising Debt ₹1.25 Lakh Loan Swells to ₹6 Lakh Cremated Together

Bijnor News: बढ़ता गया ब्याज का बोझ, सवा लाख का कर्ज बढ़कर हुआ छह लाख; एक साथ जलीं तीन चिताएं

Fri, 27 Jun 2025 04:23 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर/नूरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर/नूरपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 04:23 AM IST
सार

Bijnor Family Suicide Case: पुलिस के अनुसार चार साल पहले पुखराज, उसकी पत्नी और बेटे ने बेटी की शादी के लिए साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों से सवा लाख रुपये कर्ज लिया था जो अब बढ़कर करीब छह लाख रुपये हो गया है। कर्ज की अदायगी और तकादा बढ़ने पर पुखराज का अपने बेटे सचिन से झगड़ा भी होता था।

विज्ञापन
Bijnor Family of Three Dies by Suicide Over Rising Debt ₹1.25 Lakh Loan Swells to ₹6 Lakh Cremated Together
मां और दो बेटियों की मौत, पिता की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News In Hindi:  यूपी के बिजनौर स्थित गांव टंढेरा में बेटी पूनम की शादी के लिए साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों का सवा लाख रुपये का कर्ज भट्ठा मजदूर परिवार की तीन जिंदगियों को निगल गया। ब्याज के साथ बढ़ कर कर्ज के छह लाख रुपये नहीं चुका पाने से तंग भट्ठा मजदूर पुखराज ने पत्नी और दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया। पत्नी रमेशिया (50), बेटी अनीता उर्फ नीतू (21), शीतू (18) की मौत हो गई। पुखराज की भी गंभीर हालत बनी हुई है। इस परिवार ने कर्ज की मासिक किस्त 25 जून तक जमा नहीं कर पाने के कारण आत्मघाती कदम उठाया। डीएम ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।

विज्ञापन

बेहद नाजुक है पुखराज की हालत
गांव टंढेरा में भट्ठे पर घोड़ा बुग्गी से कच्ची ईंटें ढोने वाले पुखराज, उसकी पत्नी रमेशिया, बेटी अनीता उर्फ नीतू और शीतू ने गुरुवार की सुबह आठ बजे जहर निगल लिया। सभी जहर निगलने के बाद झोपड़ी से बाहर की ओर दौड़े। ग्राम प्रधान रईस अहमद ने पुलिस को सूचना दी। करीब 8:30 बजे चारों को नूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को बिजनौर मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया। जहां रमेशिया और अनीता की मौत हो गई, जबकि यहां से रेफर हुई छोटी बेटी शीतू ने मेरठ मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुखराज की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा लाख का कर्ज बढ़कर हुआ छह लाख
पुलिस के अनुसार चार साल पहले पुखराज, उसकी पत्नी और बेटे ने बेटी की शादी के लिए साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों से सवा लाख रुपये कर्ज लिया था जो अब बढ़कर करीब छह लाख रुपये हो गया है। कर्ज की अदायगी और तकादा बढ़ने पर पुखराज का अपने बेटे सचिन से झगड़ा भी होता था। 25 जून को उसे मासिक किस्त देनी थी, जिसके लिए वह पैसे नहीं जुटा पाया और उसने तंग आकर परिवार के साथ जहर निगल कर जान देने का आत्मघाती रास्ता अपनाया।

विज्ञापन

जहर से महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हुई है। पुखराज का इलाज चल रहा है। इस परिवार पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज था। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर

इस मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। किसने कर्ज दिया और कर्ज वसूलने के लिए परेशान किया, इसका पता भी कराया जा रहा है। परिवार में कलह की बात भी सामने आ रही है। -जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed