फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Debate in the meeting of the municipality, the member threatened the chairperson

UP: पालिका की बैठक में जमकर हंगामा, सभासद ने ईओ को दी थप्पड़ मारने की चेतावनी

Wed, 13 Jun 2018 12:30 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 13 Jun 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Debate in the meeting of the municipality, the member threatened the chairperson
पालिका की बैठक में जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सदन की समस्त मर्यादाएं तार-तार हो गईं। निर्दलीय सभासद अब्दुल सत्तार ने बोर्ड बैठक के बीच में ईओ और चेयरपर्सन पर सीधे हमले का प्रयास किया। मेज के सामने आकर ईओ से कहा कि तेरे कपड़े फाड़ दूंगा, यही नहीं थप्पड़ मारने की चेतावनी भी दी। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने उन्हें शांत होने के लिए कहा, तो उनसे कहा कि तुम पुरुष होती तो यहीं पर कुर्सी से पटक देता। अन्य सभासदों के कहने पर चेयरपर्सन ने बैठक स्थगित कर दी।

विज्ञापन


पालिका सभाकक्ष में मंगलवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। करीब 11 बजे प्रारंभ हुई बैठक में नगर के विकास को लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभासदों के समक्ष एजेंडा रखा। 36 प्रस्तावों पर बोर्ड बैठक में चर्चा होनी थी। ईओ विकास सेन ने सदन के सम्मुख एजेंडा प्रस्तुत किया, तो गत कार्यवाही की पुष्टि से पहले ही सभासद अरविंद धनगर, राजीव शर्मा, अब्दुल सत्तार, प्रवीण पीटर, मनोज वर्मा, विपुल भटनागर आदि ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ: नगर निगम की बोर्ड बैठक में फिर हंगामा, भाजपा-बसपा पार्षद भिड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा। अराजकता का ऐसा माहौल बना कि सभासद अब्दुल सत्तार सीधे ईओ की मेज के सामने जाकर खड़े हो गए। चेयरपर्सन ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो सत्तार ने उनसे कहा कि इस कुर्सी पर कोई पुरुष होता तो यहीं पर पटक देता। इस दौरान भाजपा सभासदों को मौन समर्थन अराजकता फैलाने वालों के साथ रहा। इसी बीच सभासदों ने अचानक राष्ट्रगान शुरू कर दिया और मीटिंग खत्म करने की घोषणा कर दी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed