{"_id":"609845238ebc3ec0da564a3b","slug":"death-summary-taken-by-daughter-meerut-news-mrt537703938","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष का परिवार मेडिकल थाने में पहुंचा, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष का परिवार मेडिकल थाने में पहुंचा, कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेथ समरी ले गई बेटी... जांच समिति ने नहीं दी रिपोर्ट
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में हुई संतोष कुमार (64) की मौत का मामले में रविवार को कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अभी तीन सदस्य जांच समिति ने जांच कर रिपोर्ट नहीं दी है। सुबह करीब 11 बजे संतोष कुमार की बेटी शिवांगी मेडिकल कॉलेज से डेथ समरी (मौत का सारांश) ले गईं। उन्होंने मेडिकल थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मेडिकल प्रबंधन का दावा है कि उनकी मौत के बारे में परिजन अब संतुष्ट हैं। कोविड प्रभारी डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है। संतोष कुमार एमईएस से रिटायर्ड थे। वह मूलरूप से बरेली के रहने वाले थे। इन दिनों वह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अपनी बेटी शिवांगी और दामाद अंकित के साथ रह रहे थे।
21 अप्रैल को मेडिकल कोविड वार्ड में भर्ती संतोष कुमार उनकी मृत्यु भर्ती करने के तीसरे ही दिन यानी 23 अप्रैल को ही हो गई थी। अंतिम संस्कार भी अज्ञात में कर दिया गया था। मामले में गठित तीन सदस्यीय कमेटी अभी जांच कर रही है। कमेटी में डॉ. केएन तिवारी, डॉ. ज्ञानेश्वर टांक और डॉ. विजय जायसवाल शामिल हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जांच चल रही है। लिखित में थाने में अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है।