फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of two cousins ??buried in the rubble due to the collapse of the well

पेज वन के लिए

Fri, 10 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Death of two cousins ??buried in the rubble due to the collapse of the well
कुएं की ढांग गिरने से मलबे में दबे दो चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। नारायणपुर गांव में पुराने ट्यूबवेल के कुएं से ईंटें निकाल रहे दो चचेरे भाइयों शिवकुमार (45) और अंकित सैनी (28) के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद तीन जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसा गांव नारायणपुर में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हादसे के वक्त गांव के ही शिवकुमार अपने चचेरे भाई अंकित सैनी के साथ अपने खेत में बने ट्यूबवेल के कुएं से ईंटें निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक से मिट्टी की ढांग भरभरा कर गिर गई और दोनों भाई 25 फीट गहरे कुएं में मलबे के नीचे दब गए। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेसीबी मंगाकर बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय विधायक मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed