फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of two calf in temporary cowshed

अस्थाई गौशाला में दो गोवंशों की मौत, हंगामा

Mon, 01 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
death of two calf in temporary cowshed
खरखौदा। कस्बा स्थित अस्थायी गोशाला में शनिवार को दो गोवंशों की मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर कस्बे के लोग गोशाला पहुंचे और जमकर हंगामा किया। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा स्थित खासपुर रोड पर पूर्व चेयरमैन की बंद पड़ी फैक्टरी में अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया गया। यहां सर्दियों में खास सुविधा नहीं थी। जिस कारण कई पशु ठंड से मर गए थे। इस पर नगर पंचायत ने आश्रय स्थल पर टिन शेड डलवाकर उसमें पंखे की व्यवस्था कराई गई। वहीं, पशुओं के लिए भूसा व हरे चारे की भी व्यवस्था की गई। गोशाला में कई पशु बीमार हो गए। जिनका पशुपालन विभाग के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। इसके बावजूद शनिवार को गोशाला में दो पशुओं की मौत हो गई। हालांकि मामले की सूचना पाकर कस्बे के सैकड़ों लोग गोशाला पहुंचे तथा जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा पशुओं के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। सरकार से मिलने वाले प्रति पशु के खर्च को भी नगर पंचायत नहीं कर रहा है। कस्बे के लोगों ने रखरखाव के साथ पशुओं को चारा एवं पानी भी समय से नहीं देने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में नगर पंचायत ने दोनों पशुओं के शवों को मिट्टी में दबा दिया। कस्बे के लोगों ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

दो की नहीं एक पशु की मौत हई है। उक्त पशु कई दिन से बीमार था। उसका इलाज कराया जा रहा था परंतु बचाया नहीं जा सका। -रमेश चंद, चेयरमैन नगर पंचायत खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed