फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of three friends: bodies were taken out together in Gangadharpur, mourning prevailed in the village

तीन दोस्तों की माैत: गंगाधरपुर में एक साथ उठी तीन अर्थी, गांव में छाया मातम

Tue, 25 Feb 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Feb 2025 11:31 AM IST
सार

गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी समीर, नदीम, शेरू और सलमान मेरठ से देर रात लौट रहे थे। गांव कौहला के निकट मेरठ बिजनौर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइकों में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Death of three friends: bodies were taken out together in Gangadharpur, mourning prevailed in the village
तीन दोस्तों की माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बिजनौर हाईवे पर गांव कौहला के पास दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए मेरठ भेज दिया। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चारों मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी हैं। देर रात तीनों के शव उनके आवास पर पहुंचे तो तीनों घरों में मातम पसर गया।

विज्ञापन


ग्राम गंगाधरपुर में निवासी महिपाल सिंह, पत्नी गीता देवी व पुत्र ललित की रविवार को खाटू श्याम राजस्थान जाते वक्त सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद सोमवार की देर रात्रि तीनों के शव गांव पहुंचे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में आठ दिन में तीन बार भूकंप के झटके, देवबंद में लापता बालक का शव मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जब एक साथ तीन अर्थी उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गईं। वहीं परिवार में सिर्फ ललित की पत्नी पूजा ही बची। ललित की शादी को बीस दिन ही हुये थे। पूजा के हाथ की अभी मेहंदी का रंग भी हल्का नहीं हुआ था। किस्मत ने उसका सिंदूर भी छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed