फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में आठ दिन में तीन बार भूकंप के झटके, देवबंद में लापता बालक का शव मिला

Tue, 25 Feb 2025 11:03 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Feb 2025 11:03 AM IST
खास बातें

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों की खास खबरें। 

विज्ञापन
West UP News Live: Earthquake strikes Meerut three times in eight days, read latest news
भूकंप के झटके - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:11 AM, 25-Feb-2025
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-बागपत मार्ग पर धौलड़ी मोड़ के पास  मंगलवार की सुबह बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल बाइक सवार को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिला और उसका दामाद है। घटना की जानकारी पर मृतक परिवारों में कोहराम मच गया।  
                   
गांव खानपुर गांव निवासी28 वर्षीय सुनील पुत्र राजकुमार अपनी सास हरबीरी पत्नी बृजपाल निवासी असमाबाबाद कस्बा गढ़ जिला हापुड़ व अपने जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को बागपत के पास किसी रिश्तेदारी में गए थे।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे सुनील बाइक से अपनी सास हरबीरी व जीजा सोनू के साथ वापस अपने गांव खानपुर लौट रहे था। मेरठ बागपत मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ पर पहुंचे तो मेरठ की और से आई ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर से घायल हुए सुनील व उसकी सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील का जीजा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों और लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार मार्ग पर यातयात को समान्य करवाया। पुलिस ने बाइक व जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।घटना की जानकारी पर परिवारों में कोहराम मच गया।पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
10:58 AM, 25-Feb-2025

लापता बालक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव 

देवबंद के भायला खुर्द गांव में सोमवार की देर शाम  से लापता 13 वर्षीय बालक का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक प्रिंस उम्र 13 साल पुत्र कवरपाल का शव गन्ने के खेत में मिला है।

फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। उसके बाद ही हत्या के कारणों की जांच की जा सकेगी। कोतवाल बीनू सिंह और सीओ रविकांत पाराशर भी मौके पर पहुंचे हैं।

सीओ ने बताया कि बच्चा सोमवार की देर शाम से लापता था, जिसकी परिजनों द्वारा रात मे गुमशुदी की तहरीर दी गई थी। उनका कहना है कि परिजनों से बातचीत में यह पता चला कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हत्या किन कारणों से हुई है इसका पुलिस पता लग रही है।
विज्ञापन
09:28 AM, 25-Feb-2025

West UP News Live: मेरठ में आठ दिन में तीन बार भूकंप के झटके, देवबंद में लापता बालक का शव मिला

आठ दिन में सोमवार को तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में दो बार और मोदीनगर में एक बार झटका महसूस किया गया। शहर में सोमवार सुबह 11:46 पर लोगों ने कंपन महसूस की। नेशनल सेंटर ऑफ सेस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र दिल्ली रहा। इसकी तीव्रता 2.2 रिक्टर स्केल और यह सतह से 10 किलोमीटर नीचे रहा।

इससे पूर्व रविवार को 2.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शहर के बहुत नजदीक मोदीनगर रहा। सतह से यह 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं, 17 फरवरी को भी दिल्ली सहित मेरठ के लोगों ने तीव्र झटका महसूस किया था। उसकी तीव्रता 4 रिक्टर स्केल रही। यह भूकंप सहत से 5 किलोमीटर नीचे था। 

कृषि विद्यालय वैज्ञानिक डॉ. यूपी साई ने बताया कि मेरठ सेस्मिक जोन चार में आता है। ऐसे में भूकंप आने की यहां संभावना बहुत अधिक बनी रहती है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर भूकंप के झटके सालों साल महसूस नहीं होते हैं। जब धरती के नीचे टेक्टोनिक प्लेट खिसकती हैं तो झटके महसूस होते हैं। एक बार तीव्र झटका आने के बाद कुछ दिनों के अंतराल में एक के बाद झटके महसूस होते हैं।

यही कारण हैं कि आठ दिन में तीसरी बार झटके महसूर किए गए। वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि अभी तक कोई भी देश भूकंप की भविष्यवाणी नहीं कर पाया है। इस पर सभी देश अपने अपने स्तर पर शोध कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अलग-अलग जगह हल्के झटके महसूस किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed