फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of the elderly in front of UP police in Saharanpur, Case registered

यूपी में मानवता शर्मसार, तड़पता रहा बुजुर्ग, देखते रहे पुलिसकर्मी, मौत के बाद जमकर हंगामा

Fri, 08 Jun 2018 12:00 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
death of the elderly in front of UP police in Saharanpur, Case registered
यूपी पुलिस

यूपी में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हुई है। यहां एक बुजुर्ग सड़क पर तड़पता रहा और डायल 100 के कर्मचारी अपनी गाड़ी में बैठे उसे देखते रहे। बुजुर्ग ने तड़प- तड़पकर दम तोड़ दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की है। डायल 100 कर्मियों की संवेदनहीनता से इस बार एक बुजुर्ग की जान चली गई। घायल बुजुर्ग सड़क पर पड़ा तड़पता रहा और डायल 100 कर्मचारी अपनी गाड़ी में बैठे उसे देखते रहे। आरोप है कि डायल 100 कर्मियों ने यह कहते हुए उन्हें ले जाने से मना कर दिया कि उनकी गाड़ी गंदी हो जाएगी। पुलिस आकर ले जाएगी, लेकिन जब तक पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डायल 100 कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


डायल 100 कर्मचारियों का एक बार फिर से अमानवीय चेहरा सामने आया है। बेहट रोड ढमोला के निकट चौधरी नर्सरी में काम करने वाले रमजानपुरा निवासी किशनलाल (60 वर्ष) पुत्र बनवारी लाल के घायल हालत में सड़क पर पड़े होने की सूचना किसी ने डायल 100 और परिजनों को दी। किशनलाल के पुत्र मनोज कुमार के मुताबिक सूचना मिलते ही वे अपने दोनों भाइयों के साथ दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, जहां उनके पिता लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। उस समय वहां पर डायल 100 की गाड़ी खड़ी हुई थी। उनके सिर से खून बह रहा था, किसी ने उन पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने पिता के जीवित होने की संभावना जताते हुए डायल 100 कर्मियों से अस्पताल ले जाने की गुहार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने आरोप लगाया कि डायल 100 के कर्मियों ने उनके पिता को अस्पताल पहुंचाने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी गंदी हो जाएगी, देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला है पुलिस को सूचना दे दी है, वह अभी आती होगी। पुलिस का उपेक्षापूर्ण रवैया देख उनके दोनों भाई घर की ओर दौड़े और मोबाइल से पुलिस को सूचना दी एवं गांव के लोगों को एकत्रित कर मौके पर पहुंचे, लेकिन उस दौरान देहात कोतवाली पुलिस ने उनके पिता को जबरन उठाकर जीप में रख लिया और यह कहते हुए अस्पताल चले गए कि अभी उनकी सांस चल रही है, शायद बच जाएं। जिस पर सभी लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनके पिता किशनलाल की मौत हो चुकी थी।

पढ़ें : मानवता शर्मसार! 'नन्हीं परी' को छोड़ कलयुगी मां फरार, CCTV में पूरी घटना कैद

death of the elderly in front of UP police in Saharanpur, Case registered
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मनोज ने आरोप लगाया कि डायल 100 की गाड़ी लगभग एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही, वह लगातार अपने पिता को अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन डायल 100 कर्मियों ने उनकी नहीं सुनी। डायल 100 की टीम उनके पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचा देती तो शायद उनके पिता की जान बच जाती। 

तीन लोग मौजूद थे डायल 100 की गाड़ी पर
देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि जिस 968 डायल 100 गाड़ी के कर्मियों पर आरोप लगाया जा रहा है। उस पर तीन कर्मचारी ऋषिपाल गिरी, कांस्टेबल धर्मपाल शर्मा एवं एक चालक मौजूद था।  
 
हत्या का मामला कराया दर्ज 
मृतक किशनलाल के पुत्र मनोज ने अपने पिता की हत्या का मामला देहात कोतवाली में दर्ज कराया है। मनोज ने आरोप लगाया है कि उनके पिता जिस स्थान पर मिले थे, वहां से काफी दूर तक खून फैला हुआ है। उनके सिर में चोट लगी हुई है। आशंका है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया, घायल होने के बाद काफी दूर तक उनके पिता दौड़े हैं। बाद में बेसुध होकर गिर पड़े हैं। मनोज ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

छह माह पूर्व डायल 100 के कर्मियों की लापरवाही से हुई थी दो छात्रों की मौत

death of the elderly in front of UP police in Saharanpur, Case registered
फाइल फोटो

सहारनपुर के लिंक रोड पर 19 जनवरी की रात को नुमाइश कैंप निवासी दो छात्रों अर्पित और सन्नी की बाइक दीवार से टकरा गई। जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। उस समय दोनों छात्र सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। लोग डायल 100 कर्मियों से दोनों को अस्पताल पहुंचाने की गुहार करते रहे, लेकिन कर्मियों ने यह कहते हुए अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया कि उनकी गाड़ी गंदी हो जाएगी, फिर वह कहां बैठेंगे। जिसके बाद काफी हंगामा मचा। डायल 100 के तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और जांच बैठा दी गई। हालांकि उस समय उन्हें एक माह में जांच पूरी कर बर्खास्त किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन छह माह बीतने के बावजूद अभी जांच ही चल रही है। 

परिजनों के आरोपों की जांच होगी 
मृतक के परिजनों ने डायल 100 के तीन कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच की जाएगी, दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- बबलू कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed