फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of innocent girl in car accident at Muzaffarnagar

हादसे में मासूम बच्ची की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, कार सवारों को पीटा

Thu, 11 Apr 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Death of innocent girl in car accident at Muzaffarnagar
मासूम बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर कार की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साई भीड़ ने कार पर पथराव कर दिया। भीड़ ने कार सवारों की पिटाई कर दी। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से कार सवारों को बचाया। मृतक बच्ची का शव बेगराजपुर मेडिकल में रख गया है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार दोपहर को मिल मंसूरपुर की देव पब्लिक कॉलोनी निवासी रीना पत्नी नवनीत अन्य महिलाओं के साथ हाईवे पर खानुपुर के स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालकर अपनी सात वर्षीय पुत्री रोली के साथ सड़क क्रास कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से खतौली की ओर जा रही कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची कई फुट ऊपर उछल कर दूर जा गिरी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। रोली कक्षा तीन में पढ़ती थी। हादसे के दौरान चालक कार को तेजी से लेकर भागने लगा। इसी बीच हादसे से खफा लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। भीड़ ने कार सवारों को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने कार चालक मनोज और फकीरुदीन, निवासीगण देवबंद को पकड़ कर पिटाई कर दी। पुलिस ने कार सवारों को बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed