{"_id":"5e18c9cc8ebc3e87fa54f20e","slug":"death-of-a-woman-meerut-news-mrt463173527","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से तंग आकर सल्फास खाने वाली विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से तंग आकर सल्फास खाने वाली विवाहिता की मौत
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
बड़ौत। पति और ससुरालियों से प्रताड़ित होकर जहर खाने वाली विवाहिता ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना था कि मायके वाले तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
बरखा पुत्री स्वर्गीय मदन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की रहने वाली थी। मई 2015 में मिस्ड कॉल के माध्यम से बरखा की बातचीत जौनामना गांव के आशीष से हुई थी। उसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। तीन साल तक प्रेम प्रसंग चला। बाद में आशीष ने परिजनों के राजी न होने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया था। बरखा ने 27 अगस्त 2018 को मुजफ्फरनगर एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ मांगा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आशीष की शादी बरखा से कोतवाली में कराई। दोनों जौनामना आ गए। डेढ़ साल तक सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद आशीष व उसके परिजन बरखा को परेशान करने लगे। आरोप है कि दो दिन पूर्व बरखा के साथ मारपीट की गई थी। तंग आकर उसने बृहस्पतिवार तड़के जहर खा लिया। यह सब बात उसने पुलिस को दिए बयान में बृहस्पतिवार को बताई थी। उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से शुक्रवार को मेरठ रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आशीष ने लिखकर दिया कि बरखा ने जहर खाकर आत्महत्या की है और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना था मायके वाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।