{"_id":"6284cccb199b365a9928d120","slug":"dean-attack-case-anticipatory-bail-application-of-female-professor-conditionally-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीन पर हमले का मामला: महिला प्रोफेसर की अग्रिम जमानत अर्जी सशर्त मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीन पर हमले का मामला: महिला प्रोफेसर की अग्रिम जमानत अर्जी सशर्त मंजूर
Wed, 18 May 2022 04:09 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 May 2022 04:09 PM IST
सार
कृषि विवि में डीन बनने के लिए वेटरनरी विभाग के डीन डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमला कराने में आरती भटेले की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर हो गई। आरती मूल रूप से मध्यप्रदेश की निवासी है। पुलिस उसके मकान की कुर्की लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार और प्रोफेसर आरती भटेले का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में डीन बनने के लिए वेटरनरी विभाग के डीन डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमला कराने में नामजद प्रोफेसर आरती भटेले की मंगलवार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर हो गई। आरती को अपना पासपोर्ट एसएसपी के पास जमा करना होगा।
विज्ञापन
11 मार्च को राजबीर सिंह पर मोदीपुरम में दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि डीन पर कृषि विवि की महिला प्रोफेसर आरती भटेले ने साजिश के तहत हमला कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी पर गिरी गाज, महिला आयोग उपाध्यक्ष बोलीं- लापरवाही करेंगे तो एक्शन भी होगा, शिवलिंग को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
आरती डीन बनना चाहती थी। जिसके चलते उन्होंने अपने मित्र बिल्डर अनिल बालियान के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। पुलिस ने अनिल बालियान और दो शूटर आशु, नदीम को जेल भेज दिया था। आरती फरार चल रही है।
आरती मूल रूप से मध्यप्रदेश की निवासी है। पुलिस उसके मकान की कुर्की लेने की तैयारी में है। आरती भटेले ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी। अदालत में सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आरती पटेल की अग्रिम जमानत अर्जी को सशर्त मंजूर कर लिया।