फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Vice President of the Womens Commission says if you are negligent then action will also be taken

Meerut: वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी पर गिरी गाज, महिला आयोग उपाध्यक्ष बोलीं- लापरवाही करेंगे तो एक्शन भी होगा, शिवलिंग को लेकर कही ये बात

Wed, 18 May 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 May 2022 03:27 PM IST
सार

मेरठ में जनसुनवाई के लिए पहुंची महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जानकारी दी कि  वन स्टाप सेंटर पर सेंटर प्रभारी को कार्य में लापरवाही, अनुपस्थित रहने और सेंटर पर अव्यवस्थाओं की भरमार होने के कारण प्रभारी पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut:  Vice President of the Womens Commission says if you are negligent then action will also be taken
महिला आयोग उपाध्यक्ष सुष्मा सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में घरेलू हिंसा और अपराध पीड़िता महिलाओं की बात सुनने के लिए बने वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी आरती त्यागी को पद से हटा दिया गया है। सेंटर मैनेजर आरती त्यागी पिछले 15 दिनों से वन स्टॉप सेंटर पर बिना अनुमति छुट्टी पर थी। इतना ही नहीं सेंटर में अव्यवस्थाओं की भरमार थी। काम में लापरवाही बरतने के चलते आरती त्यागी को पद से हटा दिया गया है। ज्ञानवापी को लेकर उन्होंने कहा कि शिवलिंग को वहीं लोग फव्वारा बता रहे हैं जिन्हें आस्था में यकीन नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को मेरठ में जनसुनवाई के लिए पहुंची महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि सेंटर मैनेजर आरती त्यागी पर वन स्टाप सेंटर का अतिरिक्त चार्ज था, जिसमें वह काफी गड़बड़ी कर रही थी। इसलिए उससे सेंटर प्रभार वापस ले लिया है।
विज्ञापन


आयोग उपाध्यक्ष ने पिछले दौरे में जब वन स्टाप सेंटर पर सेंटर प्रभारी को अनुपस्थित देखा तो पूरा हाल बताने वाली महिला होमगार्ड नौकरी जाने के डर से रोने लगी। बीते 14 मई को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: पुलिस ने गुड वर्क के चक्कर में परिवार को फंसाया, विदेश गए बेटे और पति को बनाया आरोपी, महिला ने मांगा न्याय

उपाध्यक्ष अचानक ही वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं तो वहां भारी अव्यवस्थाएं मिलीं। रजिस्टर और कागज भी मैंटेन नहीं थे। इतना ही नहीं जांच में पता चला कि सेंटर मैनेजर पिछले 15 दिनों से सेंटर पर आई ही नहीं। ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड ने पूछताछ में पूरी हकीकत बताई और नौकरी जाने के डर से वह उपाध्यक्ष के सामने रोने लगी।

आरती त्यागी मनमाने तरीके से काम करती हैं और घर से ही पूरा सेंटर चलाती हैं, जबकि स्टाफ को आधे दिन की छुट्टी भी नहीं मिलती। आरती त्यागी के इस रवैय्ये पर नाराजगी जताते हुए उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद आरती त्यागी को सेंटर मैनेजर के पद से हटा दिया गया है।

पूर्व, वर्तमान डीपीओ पर भी होगा एक्शन आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि भले सेंटर मैनेजर आरती त्यागी पद से हट चुकी हैं, लेकिन वन स्टाप सेंटर में इतनी कमियां मिलना बहुत शर्म की बात है। इस पूरे मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी की भी जिम्मेदारी बनती है। वन स्टाप सेंटर का संचालन ठीक से नहीं हो रहा, इसमें डीपीओ भी जिम्मेदार है। इसलिए वर्तमान और पूर्व DPO दोनों पर ही एक्शन लिया जाएगा। दोनों ने अपने काम में लापरवाही की है।

ज्ञानवापी के मामले पर कही ये बात
ज्ञानवापी मामले को लेकर महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि शिवलिंग को वहीं लोग फव्वारा बता रहे हैं जिन्हें आस्था में यकीन नहीं है। ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है। इनमें शिव के प्रति आस्था नहीं है। कहा कि भारत में जहां भी मस्जिदें हैं उनका निर्माण अधिकतर मंदिरों को तोड़कर ही किया गया है। इतिहास में भी इसका प्रमाण मिलता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed