{"_id":"6105b7bc8ebc3eb9f37c55a5","slug":"deady-body-was-of-student-meerut-news-mrt5499136169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास मिला शव मेरठ कॉलेज के छात्र का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास मिला शव मेरठ कॉलेज के छात्र का निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक के पास मिला शव मेरठ कॉलेज के छात्र का निकला
मेरठ। कैंट स्थित रेलवे ट्रैक के पास मिला शव मेरठ कॉलेज के छात्र प्रिंस का निकला। शनिवार को छात्र की गुमशुदगी लिखवाने के लिए परिजन कंकरखेड़ा के थाने में पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हेें जानकारी दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर शव की पहचान की।
कंकरखेड़ा निवासी प्रिंस (24) पुत्र अनिल कुमार मेरठ कॉलेज से कंप्यूटर साइंस का छात्र था। वह दो दिन पहले घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए निकला था। न लौटने पर परिवार के लोगों ने प्रिंस को काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार को परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने में जाकर गुमशुदगी की तहरीर दे दी। तभी पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले युवक का शव मिला। बाद में परिजनों ने उसकी पहचान की।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि प्रिंस किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। हालांकि अभी परिजनों ने इसके बारे में कोई भी बात पुलिस को नहीं बताई है। पुलिस जांच कर रही है। परिवार के लोग अंतिम संस्कार के बाद पुलिस से मिलने की बात कह रहे हैं।