{"_id":"5e139d0a8ebc3e87da1778b7","slug":"deadly-attack-report-on-police-mawana-news-mrt4624764153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। क्षेत्र के गांव गड़ीना में दो पक्षों में हुई गोलीबारी में थाना प्रभारी ने छह नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव गड़ीना में रविवार को दो पक्षों में रंजिशन कई राउंड गोलियां चली थीं। जिसमें एक पक्ष से मनोज घायल हो गया था। पुलिस ने उसे मवाना सामुदायिक केंद्र भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मनोज को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में रेफर करा दिया है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले की तहरीर दी है। वहीं पुलिस का आरोप है कि पुलिस पर भी आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। पुलिस का कहना है कि गोली चलने की जानकारी पाकर गांव में पहुंचे। वहां दोनों पक्षों से आठ-दस लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे थे। वे अवैध हथियारों से एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे। जिसके चलते गांव में खौफ तथा भय का माहौल बना हुआ है। गांव में महिलाएं एवं बच्चे इधर-उधर भाग रहे थे। पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। जिसमें सिपाही बाल-बाल बचे। थाना प्रभारी ने बताया कि संजीव कुमार पुत्र रूप सिंह, मनोज पुत्र जगवीर, अजब सिंह, सनोज, प्रमोद, मनोज पुत्रगण मलखान आदि दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ एक राय होकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाना, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किया।