फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on young man with sticks

युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला

Sun, 17 Aug 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man with sticks
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के साधुनगर में एक युवक राजा चौहान पर 13 अगस्त की देर रात तीन आरोपियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजा सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गया। उसके सिर में 21 टांके आए हैं। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया और मुख्य आरोपी सावन बालियान उर्फ सावन जाट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दुल्हैड़ा चौहान गांव निवासी वंश चौहान पुत्र सुनील चौहान ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात बड़े भाई राजा चौहान के मोबाइल पर दोस्त सावन बालियान उर्फ सावन जाट का फोन आया था। आरोपी ने पीड़ित को अपने घर पर बुलाया था। राजा अपनी कार से साधुनगर काॅलोनी आरोपी से मिलने पहुंच गया था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बीच सावन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। पीड़ित ने भाग कर जान बचाई थी। राजा ने फोन कर डायल 112 को सूचना दी थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed