फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on Home Guard posted at Jani police station, injured

Meerut News: जानी थाने में तैनात होमगार्ड पर जानलेवा हमला, घायल

Mon, 16 Mar 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Home Guard posted at Jani police station, injured
- पीड़ित ने दंपती समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जानीखुर्द। क्षेत्र के गांव पांचली खुर्द में आपसी विवाद और रंजिश के चलते जानी थाने में तैनात होमगार्ड पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक, उसकी पत्नी और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना में घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पांचली खुर्द निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कंवरपाल जानी थाने में होमगार्ड है। प्रमोद कुमार रविवार शाम अपने खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव निवासी जिम्मी मिला। जिम्मी ने प्रमोद से एक अन्य युवक द्वारा पुलिस में की गई शिकायत को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। पीड़ित प्रमोद का आरोप है कि बातचीत के दौरान जिम्मी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जिम्मी अपने घर से डंडा लेकर आया और अपनी पत्नी व चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने प्रमोद पर जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। लहूलुहान हालत में पीड़ित प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की प्राथमिकी प्रमोद कुमार ने जिम्मी, उसकी पत्नी ज्योति और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ जानी थाने में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed