{"_id":"5fd12b3e8ebc3e3c513d7301","slug":"dead-body-thrown-in-the-forest-after-killing-a-middle-aged-person-sardana-news-mrt51484384","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका
रोहटा। जटपुरा गांव के जंगल में एक व्यक्ति की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
रोहआ थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को बुधवार सुबह जटपुरा गन्ना क्रय केंद्र के पास ईख के खेत में एक शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पता चलते ही आसपास के खेतों और गांवों से भी लोग पहुंच गए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 50 साल के आसपास है। शव देखकर लग रहा है कि गला दबाकर दो दिन पहले हत्या की गई है। मामले की जांच के बाद शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।