फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of newly married woman found hanging, maternal side created ruckus

Meerut News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने किया हंगामा

Tue, 24 Sep 2024 07:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging, maternal side created ruckus
मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में रविवार सुबह नवविवाहिता शबनम (25) का फंदे पर शव लटका मिला। परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। मौके पर लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर मामला शांत कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि बाद में मायके पक्ष ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आगरा के शमशाबाद निवासी ग्यासुद्दीन की बेटी शबनम की शादी पांच महीने पहले लिसाड़ीगेट श्यामनगर निवासी दिलशेर के साथ हुई थी। सोमवार की शाम शबनम का शव उनके कमरे में पंखे से लटका मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दिलशेर ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी कि शबनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मेरठ पहुंचने के बाद विवाहिता के परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, तो परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मृतक शबनम के परिजन ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। परिजन बिना कार्रवाई के शव लेकर आगरा के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed