{"_id":"611c1e598ebc3e42b948df87","slug":"dead-body-of-muzaffarnagar-youth-found-in-rajbaha-sardana-news-mrt5522431155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छबडिया राजवाहा में मिला शव-फैली सनसनी-मृतक की जेब में मिला पेनकार्ड-पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छबडिया राजवाहा में मिला शव-फैली सनसनी-मृतक की जेब में मिला पेनकार्ड-पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया
विज्ञापन
रजबहा में मिला मुजफ्फरनगर के युवक का शव
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के छबड़िया गांव के रजबहा में मंगलवार सुबह एक युवक का शव नजर आया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर उसकी तलाशी ली। जेब में मिले पैनकार्ड के आधार पर शव की पहचान मुजफ्फरनगर के जडौदा गांव निवासी युवक के रूप में हुई। परिजनों ने 15 अगस्त से युवक का घर से लापता होना बताया।
थानाध्यक्ष बृजेश कुुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गांव छबड़िया पहुंचे। वहां रजबहे में मिले शव की पहचान विपिन कुमार (30) पुत्र चांदवीर निवासी मुजफ्फरनगर थाना मंसूरपुर के जडौदा के रूप में हुई। मंसूरपुर पुलिस ने विपिन के घर संपर्क किया। विपिन के भाई विकास ने बताया कि उनका कपडे़ का कारोबार है। विपिन की परिवार के सदस्यों के साथ अनबन रहती थी। 15 अगस्त को वह घर से यह कहकर निकला था कि अब लौटकर नहीं आएगा। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, मामला गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का लग रहा है। शव नहर से बहकर सलावा झाल से रजबहा में आ गया होगा।