{"_id":"6431de25687afe887904d984","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-tube-well-meerut-news-c-14-1-184200-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो दिन से लापता युवक का शव ट्यूबवेल की हौद में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो दिन से लापता युवक का शव ट्यूबवेल की हौद में मिला
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव अहमनगर बढ़ला से दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार को गांव इकला रसूलपुर के जंगल में ट्यूबवेल की हौद में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
गांव अहमदनगर बढ़ला निवासी राजेंद्र उर्फ जग्गा (30) पुत्र सतपाल उर्फ सत्ते दो दिन से घर से लापता था। परिजन आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह गांव के समीप गांव इकलारसूलपुर के जंगल में बनी ट्यूबवेल की हौद में पानी में डूबा हुआ उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे है। मजदूरी करके वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। काफी समय से पंजाब में रहकर मजदूरी कर रहा था। लेकिन मानसिक परेशानी के कारण भटकता रहता था, जिससे परिवार परेशान रहता था। मृतक के बच्चों व पत्नी पिंकी का रो-रो कर बुरा हाल है।