फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of captive recovered in district jail in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: बंदी ने जिला कारागार में लगाई फांसी, शौचालय के पीछे लटका मिला शव

Mon, 05 Aug 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Aug 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of captive recovered in district jail in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर जिला कारागार में हत्या के मामले में वर्ष 2012 से बंद शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी बंदी अंकुर पुत्र वीरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश जेल शौचालय के पीछे की दीवार पर खूंटी से बंधी चादर से लगे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बंदी के परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी अंकुर (27) पुत्र वीरेंद्र सिंह उर्फ बिलेंदर को वर्ष 2012 में खतौली कोतवाली पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब वह खतौली के गांव भैंसी में अपनी बुआ के यहां रहता था, तभी से अंकुर जेल में ही बंद था। 
विज्ञापन


जेलर कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे अंकुर की लाश शौचालय के पीछे की दीवार पर लगी खूंटी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसके गले में चादर से बनाया गया फंदा था, जिसका एक छोर खूंटी से बंधा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जेल में बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अफसरों ने डीएम और एसएसपी को इस संबंध में सूचना दी, तब नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उनकी मौजूदगी में नई मंडी पुलिस ने शव को खूंटी से उतारकर कब्जे में ले लिया। शव की तलाशी ली गई, लेकिन उसके कपड़ों से कुछ भी नहीं मिला। इस पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया।

इन्होंने कहा...
जेल अधीक्षक एके सक्सेना का कहना है कि अंकुर 20 दिसंबर 2012 से जेल में बंद था। शनिवार दोपहर अंकुर की लाश शौचालय के पीछे दीवार पर लगी खूंटी में चादर से बनाए गए फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बंदी ने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह फिलहाल नहीं मिल पाई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed