फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dayanand Gupta's panel elected meher college

मेरठ कॉलेज के चुनाव में दयानंद गुप्ता के पैनल ने मारी बाजी  

Mon, 07 Aug 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Aug 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dayanand Gupta's panel elected meher college
रामकुमार गुप्ता पैनल को बधाई देते सेठ दयानंद गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन के चुनाव में सेठ दयानंद गुप्ता के पैनल ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर डॉ. राम कुमार गुप्ता, अवैतनिक सचिव पर अरविंदनाथ सेठ, उपाध्यक्ष पर अशोक कुमार भारती और अतिरिक्त सचिव पद पर मनीष प्रताप ने जीत हासिल की। 

रविवार को हुए हाई प्रोफाइल चुनाव पर सबकी नजर टिकी हुई थी। शहर के व्यापारी से लेकर डॉक्टर, एडवोकेट और राजनीति के लोग चुनाव में प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से सक्रिय थे। यहां तक की छात्रसंघ नेता भी चुनाव में दमखम लगाए थे। मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। मतदान के दौरान कॉलेज कैंपस में शहर के हर वर्ग के लोग नजर आए। उद्यमियों से लेकर डॉक्टर, वकील और नेता चुनाव में वोट डालने पहुंचे। कोई समर्थन में पहुंचा तो किसी की वोट थी। सुबह से कॉलेज कैंपस में गहमागहमी शुरू हो गई थी। चुनाव मैदान में सेठ दयानंद गुप्ता की ओर से मेरठ कॉलेज परिवार के पैनल ने फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज के प्रत्याशियों को मात दी। डॉ. राम कुमार गुप्ता को 646 वोट मिले। उन्होंने 182 वोट से शुभेंदु मित्तल को हराया। अरविंदनाथ सेठ का कड़ा मुकाबला विवेक गर्ग से हुआ। अरविंदनाथ सेठ को 584 मत मिले। जीत 57 मतों से हुई। अशोक कुमार भारती को 561 मत मिले। वह 26 वोट से जीते। मनीष प्रताप को 630 वोट मिली। कुल 1160 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed