फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daurala: Cheers echoed as soon as Ram was born

दौराला : राम जन्म होते ही गूंजे जयकारे

Sat, 20 Sep 2025 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Daurala: Cheers echoed as soon as Ram was born
लावड़ - अंदावली गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में शामिल किसान और वैज्ञानिक। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। कस्बे के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में मटौर दौराला रंगमंच कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शनिवार को भगवान राम और उनके भाइयों, माता सीता के जन्म का मंचन किया गया।

दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ बड़कली के प्रधान ठाकुर ललित ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्थानीय कलाकारों ने राम, सीता आदि के जन्म, रावण वेदवती संवाद, श्रवण कुमार मरण का मंचन किया। राम जन्म का मंचन देख मैदान भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की पहचान है, जिसका समय-समय पर आयोजन होना जरूरी है। नारद मोह का प्रसंग हमें यह सीख देता है कि कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। भगवान की माया ही सबसे बड़ी है। रामलीला को देखने के लिए भारी संख्या में श्रोता पहुंचे। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ कल्लू, दीपक, सुरेंद्र, जतिन, रजनीश, ललित, अतुल, ओमपाल, अंकित, अरुण, धर्मेंद्र, वीरेंद्र ठेकेदार, राकेश गुप्ता, लोकेश, मुकेश, सुंदरलाल, मुंशीराम, मुकेश, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed