{"_id":"6a4be1323c862082430b3203","slug":"daughters-of-five-women-threatened-with-abduction-on-facebook-and-instagram-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1237839-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच महिलाओं की बेटियों को फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दी अपहरण की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच महिलाओं की बेटियों को फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दी अपहरण की धमकी
विज्ञापन
पीड़िता बोलीं- स्कूल जाने में लगता है डर, आरोपी करते हैं अश्लील कमेंट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की पांच महिलाओं की नाबालिग बेटियों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपहरण की धमकियां दी जा रही हैं। आरोपी नाबालिग पीड़िताओं को अपहरण की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़िता छात्राओं को स्कूल जाने में डर लग रहा है। महिलाओं की शिकायत पर विनय, माही और अदनान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पीड़िता महिलाओं ने पुलिस को बताया कि नामजद कराए गए आरोपी उनकी बेटियों की इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी पर पोस्ट की गई तस्वीरों पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करते हैं। आरोपियों ने फेसबुक की फेक आईडी बनाई हुई हैं। आरोपी और उनके साथी फेक आईडी से कमेंट करते हैं। आरोपियों ने परिजनों को बताने या पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता छात्राओं को रास्ते से अगवा करने की धमकी दी। महिलाओं का कहना है कि उनकी बेटियों की आयु 18 वर्ष से कम है। वह काफी परेशान हैं और स्कूल जाने से डरने लगी हैं।
थाना प्रभारी का कहना है कि जिन पर आरोप लगे हैं। उनसे शिकायतकर्ताओं का पहले भी विवाद हो चुका है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -