फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters are not safe in Yogi government, and incidents of tampering are happening every day in UP

बड़ा सवाल! आखिर कब महफूज होंगी यूपी में बेटियां, योगी सरकार के दावे फेल

Fri, 21 Sep 2018 03:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 21 Sep 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
Daughters are not safe in Yogi government, and incidents of tampering are happening every day in UP
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही लाख दावे करती हो कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं लेकिन, पश्चिमी यूपी के शहरों की हकीकत तो कुछ ओर ही है। बीते दो-तीन दिनों में कई ऐसे शर्मनाक मामले सामने आए हैं। जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। ताजा मामला मेरठ शहर का है, जहां एक शिक्षक ने प्रोजेक्ट चेक करने के बहाने से केबिन में बुलाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। यही नहीं बल्कि आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें भी की। वहीं सहारनपुर के बिहारीगढ़ में वार्डन लंबे समय से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बुधवार की रात जब वार्डन ने फिर से वही हरकत की तो छात्राओं का सब्र जवाब दे गया। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रबंधन से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं का कहना है कि यदि प्रबंधन ने पहले ही उनकी शिकायत सुन ली होती तो सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता। हाल ही में इसके अलावा और भी कई मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वॉयड शहर में कहीं नजर नहीं आती, बल्कि यहां मनचले और शोहदे पूरी तरह सक्रिय होकर कॉलोनी से लेकर कॉलेज हर जगह छेड़छाड़ और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यूपी के बागपत जिले में बेटियों का स्कूल जाना तक दुश्वार हो रहा है।

विज्ञापन

Daughters are not safe in Yogi government, and incidents of tampering are happening every day in UP
छात्रा से छेड़छाड़

हर जिले में बनाई गई थी एंटी रोमियो स्कवायड
भाजपा सरकार बनते ही शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एंटी रोमियो सेल का गठन किया गया। जिले में कुछ दिनों तक ये सेल सड़क और चौराहों पर दिखा, लेकिन इसके बाद लापता हो गया। अब आलम यह है कि हर दिन कहीं न कहीं युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। स्कवायड की हकीकत यह है कि टीम ने  2018 में छेड़छाड़ का एक भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया। जिले में एंटी रोमियो की 10 टीमें थानावार तैनात हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़क पर बेटियां सुरक्षित नहीं है।

एंटी रोमियो टीम के सड़क पर नहीं दिखने के कारण मनचलों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। स्कूल-कालेजों में आने-जाने वाली छात्राओं पर फब्बतियां कसते रहते हैं। कई बार डर और लोक लाज के चलते छात्राएं न तो घरवालों को कुछ बताती है और न ही पुलिस के पास जाती है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर गंभीर है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाती है। एंटी रोमियो टीमें छुट्टी के समय स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात रहती है, इसके बाद भी अभियान चलाया जाएगा।

Daughters are not safe in Yogi government, and incidents of tampering are happening every day in UP
छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़

चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़
दोघट क्षेत्र में बाइक पर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में थाने में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।  खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने पिता के साथ बाइक पर निरपुड़ा गांव आ रही रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। बाइक युवकों ने बरनावा से निरपुड़ा तक युवती का पीछा किया। इस दौरान युवती के पिता ने फोन कर अपने परिचितों को घटना की सूचना दे दी।

निरपुड़ा गांव में ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दो युवक भाग निकले। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई और मामले की थाना दोघट पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस को सौंपा। इस मामले में निरपुड़ा गांव निवासी युवती की रिश्तेदार ने वाजिद और सद्दीक पुत्र इरशाद, शराफत पुत्र कय्यूम निवासी बरनावा के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

मेरठ में परतापुर स्थित एक सरकारी इंटर कॉलेज में शर्मनाक घटना हो गई। विज्ञान के शिक्षक ने प्रोजेक्ट चेक करने के बहाने छात्रा को अपने केबिन में बुलाकर छेड़खानी की। आरोप है कि छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लीलता की गई। शिक्षक की इस हरकत से डरी सहमी छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। बुधवार रात उसने घर वालों को इसके बारे में बताया तो गुस्साए परिजनों ने गुरुवार सुबह कॉलेज पहुंचकर बखेड़ा कर दिया। बाद में थाने जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रधानाचार्य का दावा है कि प्रबंध कमेटी ने शिक्षक को निलंबित कर इसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 11 सितंबर की परतापुर स्थित नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज की है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिक्षक ललित शर्मा ने प्रोजेक्ट चेक करने के बहाने उनकी बेटी को अपने केबिन में बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की। उसका हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लीलता की। छात्रा के विरोध करने पर शिक्षक ने उसके माता पिता को मारने की धमकी दी। परिजनों के अनुसार छात्रा ने उसी दिन प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत कर दी थी। प्रधानाचार्य ने कार्रवाई का भरोसा भी दिया था।

डरी हुई रहने लगी थी
परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद छात्रा इतनी डर गई कि उसने अगले दिन से ही कॉलेज जाना बंद कर दिया। वो घर में भी डरी सहमी सी रहने लगी। काफी कोशिशों के बाद बुधवार रात छात्रा ने घटना के बारे में बताया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन कॉलेज पहुंचे तो आरोपी शिक्षक वहां नहीं मिला। प्रधानाचार्य भी विभागीय कार्य से बाहर गए थे। परिजनों ने अन्य शिक्षकों से नाराजगी जताई। 

शिक्षक को निलंबित कर चुके
कॉलेज के प्रधानाचार्य महीपाल शर्मा ने बताया कि छात्रा ने 11 सितंबर को ही उनसे शिक्षक की शिकायत कर दी थी। उन्होंने उसी दिन प्रबंध कमेटी को इस मामले से अवगत करा दिया था। जिस पर कमेटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया था। टीचर को निलंबन आदेश भी रिसीव करा दिया गया था। आरोपी सरकारी शिक्षक है इसलिए मामले की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भी भेज दी गई है। 

छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में केस हुआ दर्ज
इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी शिक्षक ललित शर्मा के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि आरोपी शिक्षक सस्पेंड हो चुका है। उसकी तलाश की जा रही है।

हाल ही में जिले में छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन गर्ल्स कॉलेजों के पास सुरक्षा नजर नहीं आती। थाने के एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय नजर नहीं आ रहे। शहर में कॉलेजों के बाहर पड़ताल की तो एंटी रोमियो स्क्वॉयड कहीं नजर नहीं आए। शहर में लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद लोगों में दहशत इतनी है कि लोग बेटियों को लेने के लिए खुद स्कूल कालेज आने लगे हैं। 

वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि सभी थानों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अपने क्षेत्र के स्कूल कालेजों के खुलने और अवकाश के समय पर गश्त करें। एंटी रोमियो स्क्वॉयड इस समय मौजूद रहे। यदि किसी थाने का स्क्वॉयड की लापरवाही सामने आई तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
 
क्या करें माहौल ही ऐसा है 
आरजीपीजी कालेज के बाहर खडे़ दीपक यादव ने बताया कि उनकी बेटी कालेज में पढ़ती है। आजकल के माहौल की वजह से वे खुद रोज बेटी को लेने आते हैं, पुलिस भी कालेज के बाहर कम ही नजर आती है। 

भरोसेमंद नहीं मिला
अपनी बहन को लेने आए जैदी फार्म निवासी आसिफ ने बताया कि माहौल ही इतना खराब है कि किसी पर भरोसा नहीं होता। इसलिए वे खुद बहन को छोडने ओर लेने आते हैं।

सहारनपुर में वार्डन लंबे समय से हास्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बुधवार की रात जब वार्डन ने फिर से वही हरकत की तो छात्राओं का सब्र जवाब दे गया। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रबंधन से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं का कहना है कि यदि प्रबंधन ने पहले ही उनकी शिकायत सुन ली होती तो सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता।

छात्राओं ने बताया कि बुधवार को भी जब रात में उन लोगों ने चेयरमैन से छेड़छाड़ की शिकायत की तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद डायल सौ को खबर की गई। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन गेट के बाहर से ही लौट गई। इसके बाद छात्राओं ने थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ के सीयूजी नंबर पर फोन किया। मामले की गंभीरता समझ एसओ तत्काल फोर्स के साथ कालेज पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। वार्डन नशे में लड़खड़ा रहा था। उसने पुलिस की मौजूदगी में ही शिकायतकर्ता छात्राओं को देख लेने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। बताया जाता है कि वार्डन राकेश चौधरी चेयरमैन का रिश्तेदार है। आरोप है कि पुलिस को खबर करने पर चेयरमैन ने परीक्षा में बैक दिलाने की धमकी भी दी। उन पर मामला दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया। छात्राओं का कहना था कि वे कैंपस में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने थाना पुलिस से रात्रि में कालेज में ड्यूटी की मांग की। एसओ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भविष्य में उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उधर, चेयरमैन प्रवीन चौधरी ने सारे आरोपों को गलत बताया है।

चेयरमैन ने की गर्ल्स हास्टल बंद करने की घोषणा
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि जब उन लोगों ने कालेज में प्रवेश लिया था तब जो सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया था उनका यहां सर्वथा अभाव है। पीने के पानी में कीड़े तक निकलते हैं। कैंटीन में अच्छा खाना नहीं मिलता है। इस पर चेयरमैन प्रवीन चौधरी का कहना था कि हास्टल में रहने की कोई बाध्यता नहीं है। वैसे भी इस घटना के बाद उन्होंने कालेज में गर्ल्स हास्टल को बंद करने का निर्णय ले लिया है। एक सप्ताह में हास्टल खाली करा लिया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उसने  इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं ने प्रदेश के सभी शहरों में पुलिस-प्रशासन को सख्त आदेश दिए थे कि बेटियां सुरक्षित रहनी चाहिए। यहां तक की अलग से एंटी रोमियो स्क्वायड टीम भी बनाई गई थी ताकि बेटियां सुरक्षित होकर घर से बाहर स्कूल-कॉलेज जा सके। लेकिन वर्तमान में पश्चिमी यूपी के हालत कुछ ओर ही है। बेटियों का घर से निकलना दुश्वार है। इस बात का अंदाजा आप इन्हीं खबरों से लगा सकते हैं।

यह घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की है। खतौली क्षेत्र की एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन व लोगों को देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। 

खतौली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते दुकान पर नौकरी करती है। आरोप है कि  काम पर आने-जाने के दौरान मोहल्ले के ही दो युवक रोजाना उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर आरोपी धक्कामुक्की करते हुए उसे तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे आरोपी उसके घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने अपने हाथ में ली हुई बोतल से युवती पर तेजाब डालने की कोशिश की, जिसे बमुश्किल आरोपियों की पहुंच से दूर कर उसकी जान बचाई गई। मारपीट में युवती घायल भी हो गई, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed