फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter sent nikahnama to the police station by post in Meerut , while parents were searching her as missing

मेरठ: बेटी को लापता बताकर तलाश में जुटे थे परिजन, पुलिस ने अचानक दी ऐसी खबर, दंग रह गया परिवार

Sat, 31 Jul 2021 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Jul 2021 04:51 PM IST
सार

पिछले चार दिन से परिजन बेटी की सकुशल बरामदगी के प्रयास कर रहे थे। बेटी के निकाह का सच जब उन तक पहुंचा तो वह सदमे में आ गए। थाना पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया और रजिस्टर्ड डाक को उनके सामने रख दिया।

विज्ञापन
Daughter sent nikahnama to the police station by post in Meerut , while parents were searching her as missing
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ में जिस बेटी को परिजन लापता बताकर ढूंढने में जुटे थे, उसने थाना पुलिस को रजिस्टर्ड डाक से निकाहनामा भेजकर खलबली मचा दी। युवती ने अपनी और पति की जान को खतरा भी बताया है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। बेटी के यह कदम उठाने से परिजन सदमे में हैं। 

विज्ञापन


लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती 27 जुलाई को लापता हो गई थी। युवती बाजार में खरीदारी की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी सहित अन्य जगहों पर उसे तलाश किया और थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उन्होंने क्षेत्र के एक युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने का भी शक जताया।
विज्ञापन


पुलिस अभी दोनों बिंदुओं पर काम कर ही रही थी कि शुक्रवार को एक रजिस्टर्ड डाक थाने पहुंची। इसने पूरे मामले को ही पलट दिया। दरअसल, डाक के माध्यम से एक निकाहनामा भेजा गया था जो इसी युवती का था। इसमें युवती की ओर से यह भी कहा गया कि वह पूरी तरह बालिग है और अपने जीवन से जुड़ा हर निर्णय लेने में सक्षम भी। इसलिए वह अपनी पसंद से निकाह कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को परिजन अभी तक नाबालिग ही बताते आ रहे थे, लेकिन निकाहनामा के साथ भेजे गए दस्तावेजों की फोटो प्रति युवती के बालिग होने का दावा कर रही थी। निकाहनामा के साथ एक प्रार्थना पत्र भी लगा था। इसमें उसने माता पिता से खुद और पति की जान को खतरा बताया और सुरक्षा की गुहार की।

मेरठ कचहरी में ही निकाहनामा रजिस्टर्ड करवाया
पिछले चार दिन से परिजन बेटी की सकुशल बरामदगी के प्रयास कर रहे थे। बेटी के निकाह का सच जब उन तक पहुंचा तो वह सदमे में आ गए। थाना पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया और रजिस्टर्ड डाक को उनके सामने रख दिया। खास बात यह थी कि युवती ने मेरठ कचहरी में ही निकाहनामा रजिस्टर्ड कराया और किसी को भनक तक नहीं लगी। 

युवती बालिग है और उसके द्वारा निकाह करने की जानकारी मिली है। अगर वह पुलिस के पास आती है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सूरज राय, एएसपी कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed