फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter-in-law and Daughter Conference held in Panwari; information provided about the women's helpline.

Meerut News: पनवाड़ी में बहू-बेटी सम्मेलन, महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी

Mon, 28 Sep 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law and Daughter Conference held in Panwari; information provided about the women's helpline.
दौराला - पनवाड़ी गांव में महिलाओं को जानकारी देतीं एंटी रोमियो टीम। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना दौराला की महिला हेल्प डेस्क की एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को पनवाड़ी ग्राम पंचायत भवन में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में गांव की महिलाओं और बेटियों से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तीकरण के प्रति जागरुक किया गया। महिला उपनिरीक्षक इंदु सैनी ने सम्मेलन के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी।
महिला उपनिरीक्षक ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं से उनके आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। टीम ने पारिवारिक परिवेश, रहन-सहन और महिलाओं की दैनिक समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान महिलाओं और बेटियों की समस्याएं सुनी गईं और पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में टीम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed