{"_id":"59a66db14f1c1b15278b4766","slug":"daughter-do-not-go-with-her-she-will-kill-you-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी तू उसके साथ मत जा, वो तुझे मार देगा, प्रेमिका ने कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी तू उसके साथ मत जा, वो तुझे मार देगा, प्रेमिका ने कहा...
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ मोहब्बत और दूसरी तरफ मां की ममता। महिला थाने में मां अपनी बेटी के सामने गिड़गिड़ाती रही और बोली तू उसके साथ मत जा, वो तुझे मार देगा। वहीं युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा की एक युवती मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक के संग प्रेम प्रसंग के चलते चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और उसके बयान कराने के लिए महिला थाने ले आई। युवती को मनाने के लिए उसकी मां, भाभी और दोनों भाई रात भर महिला थाने में रहे। मंगलवार सुबह पहले युवती को मानने के लिए उसकी मां ने प्रयास किए। मां खूब रोई, लेकिन युवती ने साफ कह दिया कि उसको अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। दिनभर थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। वहीं पुलिस ने परिजनों को थाने से बाहर करते हुए कहा कि युवती बालिग है और उसको किसके साथ जाना वह खुद तय करेगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/