फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daughter alleged on father

बुरी नजर रखता है पिता...कहते हुए रोने लगी युवती

Sat, 18 Dec 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
daughter alleged on father
बुरी नजर रखता है पिता...कहते हुए रोने लगी युवती
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाने में शुक्रवार दोपहर एक युवती पहुंची। वह रोने लगी और आरोप लगाया कि पिता उस पर बुरी नजर रखता है। वह उसे मार देगा। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
इससे पहले बच्चा पार्क चौराहे के पास यह युवती घर-घर जाकर काम देने की मिन्नत कर रही थी और बेहद डरी थी। उसके हाथ में मेंहदी लगी देख लोगों को कुछ शक हुआ। उन्होंने गांधीनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हेमा अग्रवाल को बताया। काफी पूछने पर बताया कि पिता गलत नजर रखता है। चार दिन पहले वह घर छोड़कर आ गई थी। इसके बाद हेमा ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मुझे घर नहीं जाना, पापा मार देंगे
महिला पुलिस की मदद से युवती सिविल लाइन थाने पहुंची। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो वह बोली- मुझे घर नहीं जाना है, पापा मार देंगे। बाद में पिता को हिरासत में ले लिया गया। अन्य परिजन भी पहुंच गए। यह भी पता चला कि युवती प्यारे लाल शर्मा स्मारक के पास सड़क पर रहने वाली महिला के पास वह सोती रही। मां का कहना है कि वह दो दिन से गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मां ने आरोप नकारे, पिता भी रोया
मां ने युवती के आरोपों को नकार दिया। पिता से पूछा गया तो वह भी रोने लगा। युवती की उम्र 19 साल बताई जा रही है। मां ने बताया कि नौ महीने पहले ही उसका रिश्ता हुआ है। इतने गंदे आरोप बेटी क्यों लगा रही है, यह उसे समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed