फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Date for exam form can be increased, meeting will be decided today

सीसीएसयू: परीक्षा फार्म की बढ़ सकती है तिथि, आज बैठक में होगा तय

Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Date for exam form can be increased, meeting will be decided today
CCSU Admission - फोटो : अमर उजाला

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में इस बार नवंबर के तीसरे सप्ताह में होने वाली परीक्षाओं के लिए मंगलवार रात तक 130493 फार्म भरे जा चुके हैं। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।

विज्ञापन


दीपावली और भैयादूज की छुट्टी होने के कारण विवि तिथि को बढ़ा भी सकता है। इसका फैसला बुधवार को कैंपस में होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन


काल बाधित श्रेणी में 24 तक करें आवेदन
सीसीएसयू के ऐसे छात्र-छात्राएं जो अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो गए हैं, उनकी अधिकतर समयावधि 4, 6 और आठ वर्ष पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी वे किसी एक सेमेस्टर में फेल होने के कारण अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे एक साल की काल अवधि वाले छात्र-छात्राओं को पांच हजार और दो साल की अवधि वाले छात्रों को 10 हजार रुपये जमा करने के बाद परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है।


दो साल काल बाधित वाले छात्र अपना आवेदन सभी साक्ष्यों के साथ 24 अक्तूबर तक विवि के कमेटी सेल-परीक्षा विभाग में जमा कर दें। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed