दारुल उलूम के मोहतमिम बोले- अयोध्या में ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएं सरकारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा पर दारुल उलूम के मोहतमिम (वीसी) मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि वहां से जिस तरह की डराने वाली खबरें सामने आ रही हैं उसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं।
शनिवार को अमर उजाला से बात करते हुए मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में जमा होने वाली भीड़ के ताल्लुक से बेहद डराने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अल्पसंख्यक विशेषकर मुसलमान खौफ और दहशत के माहौल में है। इसी डर की वजह से कुछ लोगों के वहां से चले जाने की खबरें भी हैं।
मौलाना बनारसी ने कहा कि ऐसे हालात में केंद्र व राज्य सरकार समेत वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन को अमनो अमान बरकरार रखने व इलाकों में रहने वाले बाशिंदों की जान व माल की हिफाजत (सुरक्षा) को यकीनी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उधर, ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व इमाम सहारनपुर कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि अयोध्या में कुछ सियासी पार्टियां और उससे जुड़े संगठन संविधान को ठेंगा दिखा रहे और वहां रहने वाले लोग दहशत में हैं। कहा कि जो लोग आज दहशत में हैं वो घबराएं नहीं और न ही किसी भी तरह की दहशत में आएं। क्योंकि यह चंद दिनों की बात है। हिंदुस्तान में बहुत बुरे दौर आए हैं यह वक्त भी गुजर जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/