फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga in Meerut posted a kidnapped girl photo on social media

यूपी: मेरठ में दरोगा ने अपहृत लड़की को सोशल मीडिया पर किया बदनाम, जाहिर की पहचान

Mon, 15 Jul 2019 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jul 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Daroga in Meerut posted a kidnapped girl photo on social media
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दरोगा का पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार जहां बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अभियान चला रही है। वहीं, लिसाड़ी गेट थाने में तैनात एक दरोगा ने एक अपहृत लड़की की सोशल मीडिया पर फोटो और विवरण डालकर उसे बदनाम कर दिया है। दरोगा द्वारा डाली गई पोस्ट वायरल हो गई है।

विज्ञापन


मामला लिसाड़ीगेट थाने की पिलोखड़ी चौकी पर तैनात एक दरोगा से जुड़ा है। लिसाड़ीगेट क्षेत्र की एक कालोनी से 19 जून को एक लड़की लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


रविवार को पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज ने लड़की का नाम, पता व फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। दरोगा ने लड़की के साथ आरोपी युवक का नाम फोटो भी साझा किया है। लड़की को अपहृत न बताते हुए दूसरे शब्दों का प्रयोग किया। लिखा कि यदि लड़की या इस लड़के के बारे में किसी को कोई पता चले तो पुलिस को सूचना दें। दरोगा ने सोशल मीडिया पर लिसाड़ीगेट थाने के सीयूजी नंबर के साथ एक अन्य मोबाइल नंबर भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर लिया था सुसाइड
लड़की के परिजन लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 25 दिन बीतने के बाद पुलिस लड़की को बरामद नही कर सकी। ऐसे में लड़की के साथ उसके परिवार को भी पुलिस ने बदनाम कर दिया। जबकि ऐसे ही मामले में मेडिकल थाना क्षेत्र से अपहृत युवती के पिता ने छह माह पहले सुसाइड कर लिया था, जिसकी लखनऊ तक गूंज हुई थी। 

पूर्व में एसएसपी के रीडर रह चुके हैं दरोगा
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दरोगा अजय कुमार पिलोखड़ी चौकी पर तैनात हैं। जो पूर्व में एसएसपी के रीडर रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के मामले में जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed