फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga accused to sexually assault a woman of meerut after making friendship on facebook in meerut

यूपी: दरोगा की शर्मनाक करतूत, विधवा को फेसबुक पर फंसाया फिर करता रहा दुष्कर्म

Tue, 20 Nov 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Nov 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Daroga accused to sexually assault a woman of meerut after making friendship on facebook in meerut
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के मेरठ में रहने वाली एक महिला ने बुलंदशहर में तैनात दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दरोगा ने फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उससे शादी की और अब वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। महिला ने मेरठ एसएसपी कार्यालय पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि छह माह पहले उसके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद से वह अपने परिवार वालों के साथ भगवती कुंज में रह रही है। करीब 6 महीने पहले उसकी फेसबुक पर बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली में तैनात दरोगा श्रीचंद सोम के साथ जान-पहचान हुई।

विज्ञापन

श्रीचंद दरोगा मूल रूप से सरधना कोतवाली क्षेत्र के गांव कबसाल का रहने वाला है। महिला का कहना है कि दरोगा ने उसके परिजनों की मर्जी के अनुसार 3 महीने पहले उससे भगवती कुंज कॉलोनी में ही शादी की। करीब 10 15 दिन तक उसे अपने साथ रखा और इसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया। 

महिला का आरोप है कि अब आरोपित दरोगा जाति-बिरादरी की बात करके महिला को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। उसे धोखे में रखकर दरोगा ने दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने के धमकी भी दे डाली। इस मामले में एएसपी क्राइम सतपाल ने एसएसपी बुलंदशहर से बात की है। एएसपी के अनुसार इस संबंध में जांच की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed