फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dangu ki dava thagi

डेंगू की दवा बांटने के नाम पर 1.57 लाख की ठगी

Sat, 24 Sep 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 24 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
dangu ki dava thagi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 ग्रामीण इलाकों में डेंगू, मलेरिया की दवा बांटने के नाम पर एक व्यक्ति ने 45 बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी कर ली। पीड़ितों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को किशनपुर बिराना निवासी पवन कुमार के साथ सरधना, मवाना आदि इलाकों के दर्जनों युवक युवतियां एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रोहटा रोड निवासी एक व्यक्ति उनके गांव में आया था। उसने खुद को एक संस्था का पदाधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी संस्था डेंगू और मलेरिया की दवा बांटने का काम करती है। इसके लिए उन्हें गांवों में युवाओं की जरूरत है। वह उन्हें 11 हजार रुपये महीना सैलरी देंगे।
विज्ञापन

साथ ही उसने सिक्योरिटी के नाम पर प्रति युवक साढे़ तीन हजार रुपये और उनके कागजात मांगे। पैसे देने के बाद उसने कुछ युवकों को लेटर भी दिए। उसने कहा कि 15 सितंबर से उनका काम शुरू होगा। एक अक्टूबर को उन्हें 15 दिन का वेतन मिल जाएगा। पीड़ितों के अनुसार उन्हें बताया गया था कि उन्हें प्रतिदिन 30 घरों में दवा की किट बांटनी होगी। आरोप है कि सिक्योरिटी के नाम पर पैसे लेकर वह गायब हो गया। पीड़ित रोहटा रोड स्थित आरोपी के घर गए तो उसके परिजनों ने उन्हें मुकदमा दर्ज करा जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद वे टीपी नगर थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नही हुई। इसके बाद वह एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी के ना मिलने पर वह उनके कार्यालय में शिकायती पत्र देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed