फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dangerous: twenty one black spots in Meerut city, 150 people died in three months

खतरनाक: मेरठ शहर में 21 ब्लैक स्पॉट, तीन महीने में 150 लोगों की मौत, इन स्थानों पर है बड़ा खतरा

Sat, 11 Dec 2021 12:15 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Dec 2021 12:15 PM IST
सार

मेरठ शहर में 21 ब्लैक स्पॉट पर मौत मंडरा रही है। मुख्य सड़कों और हाईवे की इन खतरनाक जगहों पर तीन महीने में 150 लोगों की जान जा चुकी है। ठंड और कोहरे में जोखिम और बढ़ गया है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिए प्लान बनाया है। आप भी इन इलाकों से जरा संभलकर निकलें... 
 

विज्ञापन
Dangerous: twenty one black spots in Meerut city, 150 people died in three months
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर पूजन के बाद बागपत के सेवानिवृत्त फौजी कृष्णपाल पत्नी मीनू और बेटे अंशुल के साथ बाइक से मेरठ लौट रहे थे। एनएच-58 के बाईपास पर एक बेकाबू ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। इसके अलावा बिजनौर के एक ही परिवार के पांच लोगों की दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


छह तारीख को जिटौली कट पर दो बुलेट सवार युवकों की भी बाईपास पर ही जिटौली के पास हादसे में मौत हो गई। बाईपास के खिर्वा कट पर 14 नवंबर को तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई। यातायात पुलिस का रिकार्ड बताता है कि हर महीने मेरठ में सड़क हादसों में औसतन 50 लोगों की जान जा रही है। जैसे-जैसे ठंड, स्मॉग और कोहरा बढ़ रहा है सड़कों के ब्लैक स्पॉट और खतरनाक हो रहे हैं। एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए गंभीर नहीं हैं।   
विज्ञापन


क्या है ब्लैक स्पॉट
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे : काशी टोल प्लाजा, इंटरचेंज का मोड़
दिल्ली रोड: रिठानी पीर, परतापुर तिराहा, भूड़बराल, मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल। 
एनएच-58 बाईपास: खडौली तिराहा, दायमपुर कट, डाबका कट, जटौली कट, रुहासा कट, वलीदपुर कट, सुभारती विवि के पास कट, बागपत बाईपास कट। 
एनएच-119: शहर में सेना की गौशाला के सामने, झुनझुनी मोड़।
एनएच-235: नौ गजा पीर, बिजौली रोड।
किला रोड: यादगारपुर। 
गढ़ रोड: दतावली के सामने। 
बागपत रोड: खिवाई मोड़।

अवैध कट बने मुसीबत
स्पीड ब्रेक न होना, मानक के विरुद्ध हाईवे पर कट होना, यातायात नियमों का पालन न करना, दोपहिया वाहन पर हेल्मेट न लगाना, कार में चालक के द्वारा सीट बेल्ट न लगाना हादसों के बड़े कारणों में है। 

कोहरे से पहले बनाएंगे यह व्यवस्था 
कमिश्नर, डीएम, आईजी, एसएसपी, एसपी ट्रैफिक मीटिंग करके ब्लैक स्पॉट पर मंथन कर चुके है। सीओ ट्रैफिक अमित कुमार राय ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का मकसद है कि जिले में कोई ब्लैक स्पॉट न हो। कोहरे में हादसे ज्यादा होते है, जिसके चलते यातायात पुलिस ब्लैक स्पॉट पर जाकर स्थिति का जायजा ले रही  है। जहां ये ब्लैक स्पॉट है, वहां के संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराया है।

1. ब्लैक स्पॉट पर रिफलेक्टर लगवाएंगे। 
2. जिस मोड़ या कट पर हादसे होते है, वहां पर धीरे चलें, अंधा मोड़ या दुर्घटना से सावधान जैसे बोर्ड लगाएंगे। 
3. जहां-जहां हाईवे पर ब्लैक स्पॉट है, वहां स्पीड ब्रेकर या बैरियर लगाने का काम यातायात पुलिस करेंगी। 
4. कई मोड़ ऐसे है, जहां पर आमने सामने वाहन आने से अक्सर हादसे होते है। वहां पर डिवाइडर बनवाएंगे। 
5. लोगों को जागरूक करने के लिये हेल्मेट, सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने और यातायात के नियमों के पालन करने के साइन बोर्ड हाईवे पर और लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed