कोरोना का खतरा बढ़ा: फिर मिलने लगे नए केस, डॉक्टर बोले- डरने की नहीं एहतियात बरतने की जरूरत
Corona Update : सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरतनी चाहिए, वैसे भी सामान्य बीमारियों को लेकर भी बचाव करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कोविड-19 के सब-वेरिएंट जेएन-1 के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बुधवार को दो मामले मेरठ के आसपास के जिलों बुलंदशहर और गाजियाबाद में मिले, जिससे खतरा बढ़ा है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरतनी चाहिए, वैसे भी सामान्य बीमारियों को लेकर भी बचाव करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ का स्वास्थ्य विभाग हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जरूरत हुई तो निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि लैब में हर रोज 10-12 सैंपलों की कोरोना की जांच होती है। किसी को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
कोरोना को लेकर फिर से चर्चा इसके नए सब वेरिएंट जेएन-1 को लेकर है। इसका सबसे पहला केस अगस्त में पाया गया था। यह धीरे-धीरे 36 से 40 देशों में फैल गया। कोविड के चलते मौतों की भी सूचनाएं आ रही हैं। हालांकि जिनकी मौत हुई है, वे पहले से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप