{"_id":"684ddafaadb15d0721017b3a","slug":"dance-performance-of-shiv-tandava-thrilled-everyone-meerut-news-c-14-1-mrt1002-890032-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव तांडव की नृत्य प्रस्तुति ने रोमांचित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव तांडव की नृत्य प्रस्तुति ने रोमांचित किया
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में प्रिंस डांस ग्रुप की और से प्रस्तुति देते कलाकार.....संव
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में प्रिंस डांस ग्रुप ने शिव तांडव की रोमांचक नृत्य प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों की अन्य प्रस्तुतियां भी शानदार रहीं। कृष्ण लीला और विष्णु दशावतार पर आधारित नृत्य प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेला समिति के सदस्यों में नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी और नगर निगम इंस्पेक्टर जितेंद्र अग्रवाल ने किया। प्रिंस डांस ग्रुप इंडियाज गॉट टेलेंट (आईजीटी) सीजन प्रथम में विजेता है। उन्होंने पहली प्रस्तुति में तिरंगे का निर्माण कर दर्शकों को हैरान कर दिया।
यह डांस ग्रुप उड़ीसा के बरहमपुर शहर से है, जो एक छोटा सा कस्बा है। इस ग्रुप का नेतृत्व कृष्ण मोहन रेड्डी करते हैं। रेड्डी ने आईजीटी के मंच पर अपने प्रदर्शन से पूरे देश को प्रभावित किया था।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस ग्रुप के सदस्यों को बॉलीवुड या किसी औपचारिक नृत्य कार्यशाला से प्रशिक्षण नहीं मिला है। इसके बावजूद उनकी प्रस्तुति कमाल की है।इस अवसर पर मेला समिति के अन्य सदस्य अंकुर गोयल, राकेश गौड़, मोहम्मद शाहिद सहित अन्य मौजूद रहे।