फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalit student shot dead in Muzaffarnagar family members shocked after seeing sons deadbody

यूपी: दलित छात्र की गोली मारकर हत्या, बेटे की लाश देखकर उड़े परिजनों के होश, मचा कोहराम

Mon, 10 Sep 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Sep 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Dalit student shot dead in Muzaffarnagar family members shocked after seeing sons deadbody
किसान की गोली मारकर हत्या
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दलित छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।छात्र का खून से लथपथ शव सड़क के किनारे मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है वहीं हत्या कि वजह भी अभी साफ नहीं हो सकी है। जानें पूरा मामला:-
विज्ञापन


 

पुरकाजी के गांव मांडला के दलित छात्र की कॉलेज से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश बरला-मांडला के बीच रजबहे के निकट सड़क किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
 
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी दलित छात्र रजत (22) पुत्र चंद्रपाल उर्फ टीटू छपार के बरला स्थित एमआईटी कॉलेज में बीएससी में अध्ययनरत था। वह सुबह घर से क़ॉलेज जाने के लिए निकला था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह कॉलेज से पैदल ही घर लौट रहा था। इस बीच कॉलेज के कुछ छात्रों ने बरला-मांडला के बीच स्थित रजबहे के निकट सड़क किनारे रजत की लाश पड़ी देखी। उसके सीने में गोली लगी थी।

कॉलेज से लौट रहे अन्य छात्रों की सूचना पर पीड़ित परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन रजत को लेकर बरला हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुरकाजी और छपार पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके पिता चंद्रपाल ने बताया कि बेटे का किसी से कोई रंजिश नहीं था। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी हत्या के कारणों की जांच जारी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed