फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalit student has been humiliated at Saharanpur college, tension in the village

दलित छात्र के हाथ से उतरवाया बाबा साहब की तस्वीर वाला कड़ा, जमकर हंगामा

Tue, 07 Aug 2018 08:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Dalit student has been humiliated at Saharanpur college, tension in the village
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक कालेज में शिक्षिका ने क्लास रूम में एक दलित छात्र के हाथ से डॉ. आंबेडकर की तस्वीर वाला कड़ा उतरवा दिया। जिस पर दलित समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख मैनेजमेंट कमेटी की मौजूदगी में प्रधानाचार्य व शिक्षिका ने माफी मांगी। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


देवबंद में गांव चंदेनाकोली के श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को एक शिक्षिका ने दलित छात्र द्वारा हाथ में पहना बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के लॉकेट वाला कड़ा उतरवा दिया था। छात्र ने यह बात अपने घर जाकर बताई। जिस पर दर्जन भर से अधिक लोग कॉलेज पहुंचे और हंगामा करने लगे, लेकिन प्रधानाचार्य समेत अन्य लोगों ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया था। मंगलवार को फिर से बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग एकत्र होकर कॉलेज पहुंचे और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख प्रधानाचार्य ओमनाथ ने पुलिस बुला ली, साथ ही कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी को भी इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

इसी दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी जोगेंद्र समेत अन्य लोग भी कॉलेज पहुंच गए तथा हंगामा करने वाले लोगों को समझाने लगे। दलित समाज के लोगों का आरोप था कि शिक्षिका ने छात्र के हाथ से जबरदस्ती कड़ा उतरवाकर उसे फेंका है, जिससे बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का अपमान हुआ। जिसकी शिक्षिका को सजा मिलनी चाहिए, जबकि शिक्षिका का कहना था कि उसने सिर्फ कड़ा उतरवाकर मेज पर रखवाया था। मामला शांत करने के लिए मैनेजमेंट कमेटी की मौजूदगी में प्रधानाचार्य ओमनाथ ने शिक्षिका द्वारा की गई गलती को स्वीकार कर माफी मांग ली। बावजूद इसके लोग हंगामा करते रहे। बाद में शिक्षिका ने सबके सामने गलती की माफी मांगी। 

उपाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्ष पूर्व किसी छात्र ने कक्षों में कुछ विवादित नारे लिख दिए थे। जिस पर हंगामा हो गया था। उस वक्त छात्रों को हिदायत दी गई थी कि वह कुछ भी ऐसा न करें जिससे दूसरे छात्रों को दिक्कत पैदा हो। प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज में अनुशासन के मद्देनजर छात्रों के लॉकेट व कड़ा पहनकर आने पर पाबंदी लगा रखी। इसका पालन सभी वर्गों के छात्रों को करना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed