{"_id":"69f3848ddb827ffa000647ab","slug":"dairy-operator-beats-youth-who-arrived-late-for-work-condition-critical-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112182-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काम पर देरी से पहुंचे युवक को डेयरी संचालक ने पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काम पर देरी से पहुंचे युवक को डेयरी संचालक ने पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के घोसियान मोहल्ले में काम पर देरी से पहुंचे एक युवक को डेयरी संचालक और उसके साथियों ने बेरहमी से पीट दिया। धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया।
मोहल्ला हरलालपुरा निवासी अनुराग गिरि करीब एक साल से घोसियान मोहल्ले में स्थित डेयरी पर काम करता है। अनुराग ने आरोप लगाया कि डेयरी संचालक का व्यवहार पिछले कुछ समय से उसके प्रति ठीक नहीं था। बृहस्पतिवार को काम पर देरी से पहुंचने पर संचालक ने पहले गाली-गलौज की और फिर साथियों संग मिलकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पीड़ित युवक पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। उसने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। घायल युवक को पुलिस ने सरधना सीएचसी भेजा। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।