{"_id":"69ac4b0f092ac08fd801da2f","slug":"dairy-dung-is-coming-into-the-school-premises-appeal-made-to-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111572-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल परिसर में आ रहा डेयरी का गोबर, एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल परिसर में आ रहा डेयरी का गोबर, एसडीएम से लगाई गुहार
Sat, 07 Mar 2026 09:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पंचायत हर्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय हर्रा के मुख्य द्वार और परिसर में डेयरी का गोबर आने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित डेयरियों के संचालक भैंसों का गोबर नाले में बहा देते हैं। नाले के माध्यम से यह गोबर विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने और परिसर तक पहुंच जाता है। इससे स्कूल के गेट के सामने गंदगी का ढेर लग गया है और छात्रों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई बार छात्रों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस समस्या को लेकर डेयरी संचालकों को कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद वे नाले में गोबर बहाना बंद नहीं कर रहे हैं। लगातार गोबर जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और आसपास मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ईओ नीति गुप्ता ने बताया गया कि डेयरी संचालकों की लापरवाही से नाला ओवरफ्लो होता है। निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि इस संबंध में नगर पंचायत हर्रा को निर्देश दिए गए हैं। मामले का संज्ञान लेकर डेयरी संचालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।